जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के शासी परिषद की बैठक में 306 करोड़ रूपए के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन

उत्तर बस्तर कांकेर 25 जुलाई 2026/लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ श्री विक्रम उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मण्डावी, विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत की विशेष उपस्थिति एवं कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के शासी परिषद की बैठक में 306.50 करोड़ रूपए के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। इन कार्यों में उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र जैसे- स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कृषि एवं अन्य संबद्ध गतिविधियां, महिला एवं बाल कल्याण (पोषण), पेयजल आपूर्ति, पशुपालन, कौशल विकास एवं रोजगार, वृद्ध एवं दिव्यांगजन कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता और आवास के क्षेत्र में 214 करोड़ रूपए और अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र जैसे- सिंचाई, ऊर्जा और जल विभाजक विकास एवं भौतिक अधोसंरचना के क्षेत्र में 92.50 करोड़ रूपए के विकास कार्य शामिल हैं। शासी परिषद की बैठक में बेसलाइन सर्वे तथा गैप एनलिसिस के आधार पर तैयार पंचवर्षीय योजना और वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2026-27 एवं अक्षय निधि के रूप में 10 प्रतिशत राशि के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी ने डीएमएफ न्यास के उद्देश्य, प्रभावित क्षेत्र एवं व्यक्ति, भारत सरकार की नवीन निर्देशिका एवं छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 से अवगत कराते हुए वार्षिक कार्य योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने कहा गया। अवैध उत्खन्न के प्रकरणों में कड़ी कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, डीएफओ कांकेर श्री रौनक गोयल, शासी परिषद के सदस्य श्री अर्जुन राम नेताम, श्री केशव मरकाम, श्रीमती सरस्वती देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत 27 जुलाई को महावीर चौक से निकाली जाएगी भव्य गौ सम्मान शोभायात्रा

Sat Jul 25 , 2026
राजनांदगांव। 25/07/26/ राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को राजनांदगांव नगर के महावीर चौक में सुबह 8 बजे विजय मंत्र जाप एवं गौमाता का पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात् सुबह 11 बजे मातृशक्ति सिर पर पवित्र कलश धारण कर तथा बैलगाड़ी में हस्ताक्षर शीट के साथ भव्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement