विधानसभा क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निर्माण कार्यों के लिए 16.71 लाख रूपए की स्वीकृति

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 नवम्बर 2025/ विधानसभा क्षेत्र कांकेर के विधायक श्री आशाराम नेताम की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत टीना शेड एवं चबूतरा निर्माण के लिए 16.71 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। नरहरपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसेवाड़ा के आश्रित ग्राम भैंसमुण्डी में टीना शेड निर्माण के लिए 02 लाख रूपए और ग्राम पंचायत सरोना नर्सरीपारा में चबूतरा निर्माण के लिए 01 लाख 96 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत माटवाड़ा मोदी में सांस्कृतिक भवन के पास टीना शेड निर्माण हेतु 09 लाख 78 हजार रूपए तथा ग्राम पंचायत पुसावण्ड आवासपारा में टीना शेड निर्माण के लिए 02 लाख 97 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य हेतु संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर में कृषि क्रांति-25 वर्षों में फसल क्षेत्र दोगुना, बीज वितरण में 10 गुना वृद्धि

Fri Nov 7 , 2025
 धान का वाजिब दाम से किसानों की बढ़ी खुशहाली जगदलपुर, 07 नवम्बर 2025/ बस्तर जिले में पिछले 25 वर्षों के दौरान खेती-किसानी में एक अद्वितीय परिवर्तन परिलक्षित हुई है। वनों एवं प्रकृति की गोद में बसे इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में जहां कभी खेती की राहें कठिन थीं, आज हरे-भरे […]

You May Like

Breaking News

advertisement