मोगा पंजाब:अरोड़ा महिला सभा की शहरी चेयरपर्सन अर्चना नरूला तथा सारिका छाबड़ा शहरी प्रधान नियुक्त

मोगा 24मई (शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा)- मोगा के दशमेश नगर स्थित अरोड़ा महिला सभा की सरपरस्त कांता रानी बजाज के निवास स्थान में अरोड़ा महासभा के शहरी प्रधान दिनेश कटारिया की अध्यक्षता में एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर पहुंचे अरोड़ा महासभा के पंजाब प्रधान अश्विनी कुमार पिंटू ने सारिका छाबड़ा को अरोड़ा महिला सभा का शहरी प्रधान तथा अर्चना नरूला को शहरी चेयर पर्सन रिचा मनचंदा सीनियर वाइस प्रधान मीनाक्षी अरोड़ा को कैशियर तथा हरविंदर कौर (रजनी अरोड़ा) को महासचिव नियुक्त कर नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके अरोड़ा महासभा पंजाब प्रधान अश्विनी कुमार पिंटू पूर्व जिला प्रधान सुरेंद्र कटारिया यूथ अरोड़ा महासभा के पंजाब प्रभारी संजीव नरूला शहरी प्रधान दिनेश कटारिया सीनियर वाइस प्रधान ओ पी कुमार यूथ अरोड़ा प्रधान प्रिंस अरोड़ा संजीव ग्रोवर विनोद छाबड़ा रिकी बजाज ने नवनियुक् पदाधिकारियों को हार पहनाकर और फूलों के बुके देकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पंजाब प्रधान अश्विनी कुमार पिंटू ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सभा को आगे आना चाहिए ताकि वह अपनी नई सोच के साथ अरोड़ा महिला सभा को तरक्की की राह पर ले कर जाए। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने प्रधान सारिका छाबड़ा को प्रेरित किया कि वह अपने सभी सदस्यों से मिलकर सभा द्वारा चलाए जा रहे समाज भलाई के कार्यों को सुचारू रूप से चलाएं और समाज प्रति कार्य करने के लिए अग्रसर रहें इस मौके नवनियुक्त शहरी प्रधान सारिका छाबड़ा तथा चेयर पर्सन अर्चना नरूला ने कहा की सबसे पहले तो मै अरोड़ा महासभा पंजाब तथा मोगा यूनिट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूं कि जिन्होंने अरोड़ा महिला सभा की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर डाली है हम उसे तन देही से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हम पूरी अरोड़ा बिरादरी को विश्वास दिलाते हैं कि शहर में बिरादरी की भलाई के लिये काम करूंगे ओर अरोड़ा बिरादरी के नाम को शहर में ऊंचा करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। इस मौके समागम के समापन पर अरोड़ा महासभा के शहरी प्रधान दिनेश कटारिया ने नवनियुक्त अरोड़ा महिला सभा के नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी और आए हुए सभी मुख्य मेहमानों का धन्यवाद किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕਮੇਟੀਆਂ ਬਣਾ ਕੇ ਘਰ ਘਰ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚੇਗੀ ਆਪ:ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਜਨੀਸ਼ ਦਹੀਯਾ

Mon May 24 , 2021
24 ਮਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਮਿਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਨੂੰ ਸਾਕਾਰ ਕਰਨ ਲਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪਿੰਡ ਪਿੰਡ ਵਾਰਡ ਵਾਰਡ ਜਾਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰੇਗੀ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਪੰਹੁਚਾਂਵਾਗੀ। ਪਿੰਡ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਵਿਖੇ ਪਾਰਟੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement