अर्जुन कुमार को कांग्रेस पार्टी एस सी डिपार्टमेंट हलका विधान सभा मोगा का प्रधान बनने पर किया सम्मानित

हर वर्ग को कांग्रेस पार्टी देगी सम्मान :- प्रधान विक्रमजीत सिंह पत्तो

मोगा : 06 जुलाई [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा ]:=आज कांग्रेस पार्टी युथ विंग मोगा के प्रधान विक्रम जीत सिंह पत्तो की अगुवाई में गुरू नानक कालेज ग्राउंड में एक सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रधान विक्रमजीत सिंह पत्तो ने बताया कि पिछले दिनों मोगा शहर के समाज सेवी और वाल्मीकि समाज के नेता अर्जुन कुमार जी को कांग्रेस पार्टी मोगा में डा.हरजोत कमल सिंह विधायक मोगा जी की अगुवाई में शामिल किया गया था। कांग्रेस पार्टी मोगा की लीडर शिप की सर्वसम्मति से अर्जुन कुमार को कांग्रेस पार्टी एससी डिपार्टमेंट हलका विधानसभा मोगा का प्रधान नियुक्त किया गया। प्रधान विक्रमजीत सिंह पत्तो ने यह भी कहा कि हर वर्ग को कांग्रेस पार्टी बनता मान सम्मान देती है और आज कांग्रेस पार्टी युथ विंग मोगा की और से कांग्रेस पार्टी एस सी डिपार्टमेंट हलका विधान सभा मोगा का अध्यक्ष अर्जुन कुमार जी को बनने पर सिरोपा पाकर सम्मानित किया गया। अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि जो विश्वास डा: हरजोत कमल विधायक मोगा और कांग्रेस पार्टी मोगा की लीडर शिप ने मुझ पर किया है उस पे खरा उतर कर आने वाले 2022 विधान सभा चुनावों में गांव गांव वार्ड वार्ड में जा कर कांग्रेस पार्टी मोगा के विधायक हरजोत कमल सिंह को वोट देने के लिए जागरूक करूंगा। जो मान सम्मान कांग्रेस पार्टी युथ विंग मोगा के प्रधान विक्रमजीत सिंह पत्तो ने किया है उसको मैं कभी नहीं भूलाऊंगा। इस अवसर पर जगतार सिंह धालीवाल , गुलू आहलूवालिया , करन भाटीया , परमजीत सिंह , प्रभजीत सिंह , जगदेव सिंह धालीवाल , सुखविंदर सिंह बुधू , दीपू सहोता , मनी कुमार ,सुखचैन सिंह , आकाशदीप सिंह जी और भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी युथ विंग मोगा के वर्कर हाजिर थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:कार्य भार सँभालते हुए मुख्य सचिव ने बताई प्राथमिकता

Tue Jul 6 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक उत्तराखंड राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की कमान संभालने के बाद ही मुख्य सचिव का भी परिवर्तन कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी एसएस संधू को उत्तराखंड के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी […]

You May Like

advertisement