कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता पर देना होगा जोर – अर्जुन तिवारी

जांजगीर चांपा, 07 मार्च, 2022/ जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा 5 मार्च शनिवार को जिले के जिला पंचायत व नगरीय निकाय नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष गण की बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक लेकर निकायों में किए जा रहे विकास कार्यों के संपादन एवम कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता में भागीदारी व तेजी लाने हेतु चर्चा की गई। उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में समग्र विकास हो रहा है। हितग्राही मूलक योजनाओं से लेकर, विकास कार्यों तक सभी क्षेत्र में समग्र रूप से विकास हो रहा है। बड़े हर्ष की बात है कि मैनुअल सदस्यता में भी हमारा जिले ने अच्छा प्रदर्शन किया है। डिजिटल सदस्यता पर भी लगभग 20 हजार से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि संगठन और निर्वाचित प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से पार्टी को मजबूती मिलेगी। निकाय के जन प्रतिनिधि और संगठन गाड़ी के दो पहिए हैं। डिजिटल सदस्यता कांग्रेस हाई कमान से सीधे जुड़ने का माध्यम है। इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपेक्षा संगठन आपसे करता है। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने किया। बैठक में यशवंत चंद्रा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार साहू, गणेश साहू, कुसुम साव, दिलेश्वर साहू, माधुरी चंद्रा, इंद्रा लहरे, रामबाई सिदार, चांपा नपाध्यक्ष जय थवाईत, दादू जायसवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, दिवाकर राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी, अंजनी तिवारी, ललिता पाटले, रेशमा सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष अनिल गोंड, राजेंद्र यादव, राजा कश्यप, विजय सूर्यवंशी, राजेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਗਰੀਬ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦ 102 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਟਰੱਸਟ ਸਦਾਵਰਤ ਪੰਚਾਇਤੀ ਨੇ ਵੰਡਿਆ ਰਾਸ਼ਨ</em>

Mon Mar 7 , 2022
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 6 ਮਾਰਚ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ] :- ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿਚ ਅਹਿਮ ਰੋਲ ਅਦਾ ਕਰਦੀ ਆ ਰਹੀ ਟਰੱਸਟ ਸਦਾਵਰਤ ਪੰਚਾਇਤੀ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ 102 ਗਰੀਬ ਅਤੇ ਜ਼ਰੂਰਤਮੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡਿਆ ਰਾਸ਼ਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਟਰੱਸਟ ਸਦਾਵਰਤ ਪੰਚਾਇਤੀ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰ ਸ੍ਰੀ ਪੀ.ਸੀ ਕੁਮਾਰ, ਅਸ਼ਵਨੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement