![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210202-WA0048-768x1024.jpg)
रोटी बैंक हिसार द्वारा जरूरतमन्दों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की जा रही।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया- रैना अरोड़ा।
हिसार :- स्थानीय रेड स्केयर मार्किट हिसार में स्थित पार्किंग में आज भी रोटी बैंक के सेवादारों द्वारा जरूरत मन्दों के लिए दोनों समय भोजन का प्रबंध किया जा रहा है।
रोटी बैंक के चेयरमैन बलविंदर नैन ने बताया कि
गत दिनों शहर के बीचों- बीच रेड स्केयर मार्किट में रोटी बैंक द्वारा श्रद्धालुओं के सहयोग से जरूरतमन्दों को प्रतिदिन दोनो समय भोजन करवा रहे थे,निगम प्रशासन ने व स्थान खाली करवा लिया। उसके के बाद से,रोटी बैंक के सेवादार रेड स्केयर मार्किट में ही खुले आसमान के नीचे एक वाहन में खाना रख कर जरूरतमंदों को भोजन का वितरण कर रहे है।इस के अलावा कोइ भी जरूरतमंद एक कॉल करता है तो,रोटी बैंक के सेवादार जरूरतमंदों को भोजन पहुंचा रहे हैं।
बलविंद्र नैन ने कहा कि दोनों समय जरूरतमन्दों के लिए खाने का प्रबंध जारी रहेगा। जब तक कोई स्थान नहीं मिल जाता।
जरूरतमन्दों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था पिछले काफी वर्षों से नगर के श्रद्धालुओं के सहयोग से चल रहा है। पहले भोजन वहीं पर बैठाकर खिलाया जाता था,अब जरूरत मन्दों को भोजन साथ भी दिया जाता है।इस कार्य मे वेद प्रकाश जैन,वेद प्रकाश बेनीवाल,मदन लाल,राजेन्द्र कुमार इत्यादि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।