आज़मगढ़:विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल आर्यमगढ़ के तत्वाधान में की गई निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल आर्यमगढ़ के तत्वाधान में की गई निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था

आजमगढ़। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल आर्यमगढ़ द्वारा विजयादशमी पर्व पर शहर के मेले में आए श्रद्धालुओं को नगर के पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला के गेट पर विहिप जिला कोषाध्यक्ष आशीष गोयल द्वारा प्याऊ की व्यवस्था की गई। जिसका शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने किया। कार्यक्रम में आए क्षेत्रीय महामंत्री द्वारा विहिप कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
सहजानंद राय ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद एक धार्मिक संगठन है और किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन में विहिप द्वारा बढ ़चढ़कर सेवा कार्य किया जाता है, चाहे वह कुम्भ का मेला हो या आज़मगढ़ के दशहरे का। इसी क्रम में सिधारी हाइडिल चौराहे के निकट बजरंगदल के जिला संयोजक शशांक तिवारी के सौजन्य से प्याऊ की व्यवस्था की गई। जिसका शुभारंभ भाजपा लालगंज जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर विहिप विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जिलामंत्री गौरव रघुवंशी, जिला सह मंत्री संतोष गुप्ता, जिला सह संयोजक बजरंगदल आर्यमगढ़ उत्कर्ष सिंह, जिला संयोजक बजरंग दल फूलपुर प्रशांत, नगर अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, नगर कार्याध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, नगर सह मंत्री सूरज निषाद, नगर धर्म प्रसार प्रमुख गौतम बरनवाल, शिवम, अभाविप, समर प्रताप सिंह, युवा मोर्चा लालगंज, संजय पांडेय, अनिल यादव, सन्नी यादव, हिमांशु चौरसिया, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी ने सहर अध्यक्ष नजम शमीम के माध्यम से आहत पार्टी के कार्यकर्ता को पहुंचाया सहयोग राशि

Sun Oct 17 , 2021
रिपोर्ट पदमाकर पाठक अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी ने सहर अध्यक्ष नजम शमीम के माध्यम से आहत पार्टी के कार्यकर्ता को पहुंचाया सहयोग राशि आजमगढ़। दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को महीशचंद श्रीवास्तव सचिव जिला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ जो गत दिनों से ब्रेन स्ट्रोक […]

You May Like

advertisement