बिहार: जमीनी विवाद में तीर कमान और गोलीबारी से हमला,दो की मौत,तीन घायल

जमीनी विवाद में तीर कमान और गोलीबारी से हमला,दो की मौत,तीन घायल

अररिया
भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर गांव में तीस वर्षों से चले आ रहे दो पक्षों के बीच विवाद में रविवार को तीर और गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई।जबकि मामले में तीन लोग घायल हो गए हैं।चंद्रमोहन यादव की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है।जबकि माधव यादव को पेट में गोली लगी थी और भरगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर देने के बाद हायर सेंटर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।हमला उस समय किया गया जब पांच छह की संख्या में एक पक्ष के लोग जमीन की जुताई के लिए पहुंचे थे। वहां पहले से ही दस से पंद्रह की संख्या में दूसरे पक्ष के लोग तीर धनुष और अन्य हथियार से लैस थे।
पहले से घात लगाए दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत जुताई के लिए पहुंचे पहले पक्ष पर अचानक हमला कर दिया।जिस क्रम में अंधाधुन फायरिंग और तीर धनुष से हमला करने की बात कही जा रही है। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं।वहीं एक को तीर लगा है। घायलों को बेहतर ईलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है जबकि मृतक को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेया गया है। बताया जा रहा है कि 2 एकड़ जमीन विवाद का पूरा मामला है।करीबन 30 वर्षों से जमीन पर विवाद चल रहा था। जब खेत जोतकर धन रोपनी की जा रही थी तभी दोनों पक्ष में जमकर हिंसक झड़प हो गयी इसके बाद अंधाधुन फायरिंग होने लगी। भूमि विवाद में चली गोली में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।घायलों में विकास यादव,बजरंगी यादव और अशोक यादव है।घटना स्थल पर फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और मामले की जांच के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मृतकों में 23 वर्षीय माधव माधव कुमार और 50 वर्षीय चंद्रमोहन यादव शामिल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण के प्रयास के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun Jul 16 , 2023
अयोध्या:——— Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

advertisement