पंजाब में 50000 पौधे लगा कर हरियाली उत्सव मनाएगा आर्ट आफ लिविंग:पौमोली मुखर्जी

1 जुलाई से 8 जुलाई तक पौधों का लगाया जाएगा लंगर:देवाश भास्कर

फिरोजपुर 16 जून {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

जुलाई के पहले हफ़्ते में पंजाब में मानसून दस्तक देता है ओर यही उच्चित समय होता है पौधारोपण का। पंजाब को हरा भरा रखने की पहल को लेकर प्रसिद्ध स्वयमसेवी संस्था आर्ट आफ लिविंग पंजाब भर के विभिन्न ज़िलों में 50000 पौधे लगाएगी। जानकारी देते हुए संस्था के पदाधिकारी पौलोमी मुखर्जी व देवांश भास्कर ने बताया की 1 जुलाई से 8 जुलाई 8 दिन के लिए संस्था के स्वयमसेवक विभिन्न स्थानो पे पौधे लगाएँगे व लोगों को पौद्धारोपन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पौधों का लंगर भी लगाएँगे। उन्होंने बताया की लंगर में जो भी लोग पौधा ले के जाएँगे उनको पंजीकृत किया जाएगा व संस्था आने वाले दिनो में उनसे सम्पर्क करके पौधे की जानकारी लेती रहेगी जिससे 1 साल में हमें ये जानकारी मिल पाएगी की एक साल में कितने पौधों को चलाया जा सका है। इसके इलावा विभिन्न उद्योगों व शिक्षा संस्थानो में भी पौद्धारोपन का कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा मक़सद केवल पौधे लगाना नहीं अपितु पौधों को सम्भालना व चलाना है। उन्होंने बताया की पंजाब वन विभाग से जानकारी लेकर जिस क्षेत्र के जो स्थानीय वृक्ष है उन्ही को उगाने का प्रोत्साहन दिया जाएगा। अगर हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधे को भी वृक्ष बनाने में कामयाब हो जाए तो हमारे पर्यावरण में प्राण देही ऑक्सिजन की कमी नहीं आ सकती। उन्होंने पंजाब के नागरिकों को संस्था के इस प्रयास से अपने अपने ज़िलों में जुड़ने का आग्रह किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संकट की आवाज उठाने वाले पत्रकारों का भविष्य खुद खतरे में : रोहित लामसर

Wed Jun 16 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष- 94161-91877 बोले :- सोशल मीडिया के बाद अखबारों का सर्कुलेशन हुआ कम, प्रिंट मीडिया पर संकट के बादल।भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के सीनियर जिला उप-प्रधान ने पत्रकारों को दिए पहचान-पत्र। कुरुक्षेत्र, 16 जून :- भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के सीनियर जिला उप-प्रधान रोहित […]

You May Like

advertisement