मंडल रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की शुरुआत

(पंजाब) फिरोजपुर 01 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल के मार्गदर्शन में मंडल रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। हाल ही में डॉ. अमित एवं उनके मेडिकल टीम द्वारा ब्रिज वर्कशॉप,जलंधर में कार्यरत एक कर्मचारी के घुटने की सफल आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की गई। आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी में जोड़ को पूरा नहीं खोला जाता है। इसमें केवल लगभग एक-एक सेंटीमीटर के दो छोटे चीरे लगाए जाते हैं और आर्थ्रोस्कोप की सहायता से ऑपरेशन किया जाता है। इस तकनीक से मरीज को कम दर्द होता है और वह जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है। यह उपलब्धि उल्लेखनीय है क्योंकि फिरोजपुर में इस प्रकार की सर्जरी की शुरुआत पहली बार मंडल रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर में की गई है।
फिरोजपुर मंडल द्वारा भविष्य में भी रेलवे कर्मचारियों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।



