न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने किया महेश जोशी का स्वागत, उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक 3 जून : रंगमंच कला में सक्रिय कुरुक्षेत्र के न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर महेश जोशी का अभिनंदन किया। इस दौरान न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के अध्यक्ष नीरज सेठी, सचिव शिवकुमार किरमच ने पुष्पगुच्छ तथा शॉल देकर महेश जोशी का स्वागत किया। वहीं ग्रुप के सदस्य नरेश सागवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उपाध्यक्ष महेश जोशी का अभिनंदन किया। इसके अतिरिक्त न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप से जुड़े कपिल बत्रा, सुरेखा मखीजा, सुदेश कुमारी, रचना अरोड़ा, सागर शर्मा, गौरव दीपक जांगड़ा, वेदिता, नव्या मेहता, आकाशदीप सहित ग्रुप के निदेशक विकास शर्मा ने अंगवस्त्र भेंटकर बधाई दी। न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के अध्यक्ष नीरज सेठी ने कहा कि महेश जोशी का हरियाणा कला परिषद में उपाध्यक्ष बनना पूरे कला जगत के लिए गौरव की बात है। उनके लंबे अनुभव और कला के प्रति उनके समर्पण से प्रदेश की संस्कृति को एक नई दिशा मिलेगी। कलाकारों ने उम्मीद जताई कि जोशी के नेतृत्व में स्थानीय कला और युवा रंगकर्मियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। महेश जोशी ने न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के सभी कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलाकारों का यह प्रेम और सम्मान उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह है। उनका मुख्य उद्देश्य कला और कलाकारों दोनों को मजबूत करना है। इसके अतिरिक्त हरियाणा कला परिषद समाज को कला के माध्यम से जागरूक करने में अहम भूमिका अदा करेगा। इस अवसर पर धर्मपाल गुगलानी भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं को लेकर आइडियल पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन

Wed Jun 3 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 छतरपुर (पलामू) 3 जून : आइडियल पत्रकार संगठन, छतरपुर अनुमंडल इकाई ने छत्तरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री गणेश महतो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कार्य […]

You May Like

advertisement