Uncategorized

श्री रामा नाटक कल्ब लोको शेड के कलाकार करते हैं दिल से अभिनय:मयूर भाटिया

श्री रामा नाटक कल्ब लोको शेड के कलाकार करते हैं दिल से अभिनय:मयूर भाटिया

वीर अभिमन्यु ने गर्भ में सीखी चक्रव्यूह तोड़ने की रचना

(पंजाब)फिरोजपुर 02 अक्टूबर 2025 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

प्राचीन लोको शेड फिरोजपुर की श्री रामा नाटक कल्ब के कलाकारों ने मंच पर अर्जुन प्रतिज्ञा, वीर अभिमन्यु, नामक नाटक का मंचन किया। गत रात्रि नाटक का मंचन देखने श्री मयूर भाटिया शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी फिरोजपुर शाखा के प्रबंधक एवं सनातन धर्म सभा सूजी बाजार फिरोजपुर कैंट से राधे मोहन शर्मा जी व उनके साथी विशेष तौर पर आए।
युद्ध के मैदान में वीर अभिमन्यु का चक्र में प्रवेश करना, दुर्योधन और जयद्रथ का धोखे से अभिमन्यु का वध करना, अभिमन्यु की मौत का कारण जयद्रथ का सूर्य अस्त से पहले वध करने की प्रतिज्ञा करना दिखाया गया। भगवान कृष्ण अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य को थोड़ी देर के लिए अस्त कर अपने पार्थ अर्जुन की प्रतिज्ञा को पूरा करने में मदद करते हैं।
हरजिंदर शेरू, वजिंदर, सौरभ शर्मा, विमल कुमार , रवि शेर, रैंबो,दीप, मुकेश कुमार मोनू, राजेश कुमार साबू, सोनू, लवली बाबा ने श्री कृष्ण ,अर्जुन, अभिमन्यु , जयद्रथ,युधिष्ठिर, भीम, धृतराष्ट्र, गुरु द्रोणाचार्य,दुर्योधन, दुशासन, शकुनि की भूमिका निभाई।
राजेश वर्मा, निर्देशक राजू दिल्ली वाले,विक्की शर्मा, अजय सुरिंदर,चिंटू व मंच संचालक राजेश वासुदेवा ने आए हुए दर्शकों का हार्दिक अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel