अरुण कुमार त्रिपाठी ने बार काउंसिल चुनाव के लिए भरा नामांकन

अधिवक्ता समाज ही मेरा परिवार

प्रयागराज। आगामी बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए आज बार काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, जनपद वाराणसी ने अपने समर्थकों के साथ राज्य विधिज्ञ परिषद मुख्यालय पहुँचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों का उत्साह देखने लायक था।
इस अवसर पर अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज ही उनका परिवार है और उनके जीवन का लक्ष्य हमेशा अधिवक्ताओं की सेवा करना रहा है। उन्होंने कहा, “अधिवक्ता साथियों ने मुझे जितना प्रेम और आशीर्वाद दिया है, उसे जीवनभर उतार पाना संभव नहीं, परंतु अपनी अंतिम सांस तक मैं अधिवक्ता समाज और न्याय व्यवस्था के हित में कार्य करता रहूँगा।”
उन्होंने साथ ही समर्थकों एवं अधिवक्ता समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि इस बार भी अधिवक्ता परिवार उनका साथ देगा।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए छह वर्ष के कार्यकाल हेतु मतदान चार चरणों में होगा। चुनाव 16 जनवरी से 31 जनवरी के बीच संपन्न किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के अधिवक्ता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली क्राइम ब्रांच की मेहनत से 47 चोरी मोबाइल किये बरामद,20 मालिकों को लौटाएं

Mon Nov 17 , 2025
दिल्ली क्राइम ब्रांच की मेहनत से 47 चोरी मोबाइल किये बरामद,20 मालिकों को लौटाएं दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्टदिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ईआर यूनिट ने चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी मे बेहतरीन सफलता हासिल की है यह उपलब्धि न केवल पुलिस कुशलता को दिखातीं है बल्कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement