यज्ञ कर प्रधानाचार्या को आर्य समाज ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

यज्ञ कर प्रधानाचार्या को आर्य समाज ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर में आर्य समाज फरीदपुर में साप्ताहिक यज्ञ निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। जिसमें किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर बीनू सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आर्य समाज मंदिर के प्रधान विजय बहादुर गौड़ सहित आर्य समाज की कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा आर्य समाज एक संगठन नहीं बल्कि विचारधारा है यह एक ऐसा आंदोलन है जो सत्य धर्म और समाज सेवा के मूल्य पर आधारित है स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित यह संस्था आज भी शिक्षा सामाजिक सुधार और वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रही है। आर्य समाज हमें सिखाता है कि जीवन में केवल पूजा नहीं, बल्कि सेवा समानता और सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है। यह संस्था नारी शिक्षा, बाल विवाह उन्मूलन और अंधविश्वास के खिलाफ आवाज हमेशा से उठाती आई है। सच कहूं तो आर्य समाज हमारे समाज का एक उज्जवल दीपक है जो अज्ञान के अंधकार को दूर करने में निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर राम नरेश गौड़, भूदेव तोमर, मनु वीर सिंह, श्यामलाल कश्यप, विजेंद्र गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सोहन लाल शर्मा, अजय जयसवाल, सुधीर अग्रवाल, सत्य देव शास्त्री, ओमकार कठेरिया, पर्वत सिंह आदि सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा: सड़क पर पलटी यात्रियों की कार मची चखीपुकार

Mon May 26 , 2025
उत्तराखंड: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा: सड़क पर पलटी यात्रियों की कार मची चखीपुकार,सागर मलिक नोएडा से परिवार श्रीनगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान ड्राइवर को पंतगांव के पास अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। […]

You May Like

advertisement