डायरेक्टर आयुर्वेद विभाग पंजाब के दिशा निर्देश अनुसार डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की रोकथाम के लिए भढ़ाना की डिस्पेंसरी के आसपास सफाई कराई और बचाव के लिए लोगों को जागृत किया

फिरोजपुर 24 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

डायरेक्टर आयुर्वेदा विभाग पंजाब डॉक्टर पूनम वशिष्ठ और जिला आयुर्वेदा और यूनानी ऑफिसर फिरोजपुर डॉक्टर दरबारा सिंह भुल्लर के निर्देश अनुसार डाक्टर परदीप सिंह सीनियर आयुर्वेद फिजिशियन और डाक्टर गुरप्रीत सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर भड़ाना की तरफ़ से डेंगू फैलाने वाले मच्छर को रोकने के लिए डिस्पेंसरी के आस पास सफाई कराई गई । घर घर जाकर लोगों को डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। डॉक्टर प्रदीप ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन के समय काटते हैं। हफ्ते में एक बार कूलर फ्रिज को साफ करें। गमलों में पानी जमा ना होने दें। घर दुकान की छत पर पढ़े फालतू समान को हटा दें। पानी जमा ना होने दें। डेंगू से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहने। बुखार होने पर तुरन्त डाक्टर को दिखाएं। तुलसी, अदरक व गिलोय का सेवन करें। इस अवसर पर सुखप्रीत सिंह उपवैद वा अन्य स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਡੀ ਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਕਾਮੇ ਮੁੜ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੇ ਰਾਹ ਤੇ, 24 ਸਤੰਬਰ ਤਕ ਕਰਨਗੇ ਕਲਮਛੋਡ਼ ਹਡ਼ਤਾਲ

Fri Sep 24 , 2021
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 24 ਸਤੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਕਰੀਬ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨੇ ਲਗਾਤਾਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਵਜ਼ਾਰਤ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਣ ਦੇ ਭਰੋਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡੀ ਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਕਾਮਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹੜਤਾਲ ਮੁਲਤਵੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਪਰ ਜਦੋਂ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਪ੍ਰਵਾਨ ਨਾ ਕੀਤੀਆਂ ਤਾਂ […]

You May Like

advertisement