आशा संगिनीयो ने 9सुत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नामित डीएम को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़।आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के तत्वधान में राज्य बजट में संगिनी और आशा का मानदेय शामिल करने सहित 9 सूत्रीय मांग पत्र लेकर जिला मुख्यालय पहुंची जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से हमारी आशा एवं संगिनी बहनो की मानदेय बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगो को अनसुना किया जा रहा है। जिससे हम बहनों में रोष व्याप्त है, इसके विरुद्ध जल्द ही जिला मुख्यालयों का घेराव कर बड़ा आंदोलन करेंगे।
हमारी मांग है कि हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा एवं निर्धारित मानदेय के दायरे में रखा जाए। आशा बहूओ को 18000 मानदेय और संगिनी (फैसिलिटेटर) को 24000 मानदेय, इलेक्ट्रिक स्कूटी और मोबाइल फोन प्रदान किया जाए। दुर्घटना बीमा और रिटायरमेंट के बाद 10 लाख रुपए का प्रावधान किया जाए। मृतक आश्रितों के परिवार को नौकरी, आशा परिवार को आयुष्मान गोल्डन कार्ड, सीएससी पीएससी पर आशा आवास और शौचालय की सुविधा प्रदान की जाए। हम आशा बहनों का पीएमबी वाई फॉर्म भरने के लिए फिर से वापस कराया जाए। विगत सन 2018 से समस्त उत्तर प्रदेश की आशा संगिनी फैसिलिटेटर/बीसीपीएम/बीपीएम / डाटा ऑपरेटर का प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का भुगतान कराया जाए।इस दौरान पूजा सिंह, गीता देवी, सोनी, सुनीता, रेखा आदि उपस्थित रही।



