![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220412-WA0056-1024x1024.jpg)
फिरोजपुर 12 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-
समाज सेवा में अग्रणी संस्था लायंस क्लब फिरोजपुर सतलुज फिरोजपुर छावनी हमेशा ही जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहती है और समाज सेवा के लिए लोगों को नयी मिसाल पेश करती रहती है। यह जानकारी देते हुए लायंस क्लब फिरोजपुर सतलुज के अध्यक्ष लायन नवीन गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब फिरोजपुर सतलुज के सदस्य लायन आशीष अग्रवाल जी द्वारा अपने बेटे का जन्मदिन श्री राम बाग वृद्ध सेवाश्रम में आश्रम के सदस्यों के साथ केक काट कर एवं उन्हें भोजन करवा कर मनाया गया। तत्पश्चात आर्य अनाथालय के बच्चों को चाकलेट जूस एवं फ्रूट बांटकर उन बच्चों को अपने परिवार की खुशी में शामिल किया गया। इस मौके पर क्लब के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम से लायन क्लब ने समाज को ये संदेश भी दिया कि हमे अपने परिवार के बच्चों का जन्मदिन इस तरह मना कर अपने बच्चों को समाज सेवा की प्रेरणा देनी चाहिए।