सिंचाई विभाग की जमीन पर थाना परिसर निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृत कराने को मुख्य सचिव से मिले आशीष अग्रवाल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,बंद पढ़ी रबर फैक्ट्री परिसर में मौजूद स्थानीय थाना को नगर में शिफ्ट कर नव निर्माण की स्वीकृति के लिए भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्य सचिव एस पी गोयल से मिलकर पत्र सौंपा है।
नगर में बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री परिसर में मौजूद जर्जर थाना परिसर को नगर में स्थानांतरण कर रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन के समीप सिंचाई विभाग की जमीन पर निर्माण कराने के प्रस्ताव को नगर के भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव एसपी गोयल को पत्र देकर बताया क्षेत्र वासियों के आग्रह पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के द्वारा कस्बा में स्टेशन रोड पर मौजूद सिंचाई विभाग की जमीन पर थाना निर्माण का प्रस्ताव की पत्रावली जिलाधिकारी बरेली ने अक्टूबर 2025 को प्रमुख सचिव सिंचाई को शासन की स्वीकृति को भेजा था। जिसके लंबित होने के कारण थाना परिसर निर्माण में देरी हो रही है।इस बाबत भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री मुख्य सचिव से मिलकर भूमि स्थानांतरण के लिए सिंचाई विभाग में लंबित पत्रावली को स्वीकृत कराने का आग्रह किया है।जिस पर अग्रिम कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव ने भरोसा दिया है।बतादे पुराने थाने की जर्जर बिल्डिंग में पुलिस कर्मियों के रहने की उचित व्यवस्था नहीं है।फरियादियों को नगर से एक किमी दूर पैदल चलकर थाना परिसर जाना पड़ता है। एवं बारिश में टपकती जर्जर थाना बिल्डिंग में पुलिस कर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग बेटियों के साथ मारपीट का आरोप, पीड़िता ने DIG से मांगा इंसाफ, भाजपा नेता ने निष्पक्ष जांच की मांग की

Wed Jun 10 , 2026
आज़मगढ़, संवाददाता। मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र से मारपीट और फर्जी मुकदमे का आरोप सामने आया है। कलाफनपुर गांव निवासी सुमित्रा चौहान ने आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक DIG को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है। सुमित्रा चौहान का आरोप है कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement