कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के पूर्व छात्र आशीष आनंद को मिला टेक्निकल काउंसिल अवार्ड 2021

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया – वीना उमेश गर्ग।

कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त :- कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के पूर्व छात्र आशीष आनंद को सीआईजीआरई वर्ल्ड फ्रांस द्वारा टेक्निकल काउंसिल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।
आशीष आनंद इस समय पावर ग्रिड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। यह सम्मान इससे पूर्व दो भारतीयों को दिया जा चुका है। आशीष आनंद इस सम्मान को प्राप्त करने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की वाईस चैयरपर्सन प्रो. शुचिस्मिता एवं प्रधानाचार्य डॉ. एमएम सिंह ने भी उनको यह अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता प्रकट की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारना मे आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में क्योड़क टीम रही प्रथम

Fri Aug 27 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877छाया – वीना उमेश गर्ग। हर व्यक्ति को जीवन में खेलों को अपनाना चाहिए : डीपी चौधरी। कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त :- गांव बारना में उमंग समाजसेवी संस्था व क्रीडा भारती के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में कैथल जिले के […]

You May Like

advertisement