कांग्रेस राज में मनरेगा गांव की आजीविका की रीढ़ बनी : अशोक अरोड़ा

भाजपा मनरेगा की दिन दहाड़े हत्या करने का कर रही है काम : अशोक अरोड़ा।
कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत की प्रेस वार्ता।

कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 10 जनवरी : भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर करके खत्म करना चाहती है इस योजना में बदलाव लाकर काम की कानूनी गारंटी को खत्म करने की तैयारी कर रही है। यह मनरेगा की दिन दहाड़े हत्या है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी सहन नहीं करेगी। उपरोक्त जानकारी थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस भवन में आयोजित मनरेगा बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस अवसर पर पिहोवा विधायक मंदीप चट्टा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला एवं पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लिया। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा को लेकर एक विस्तृत आंदोलन का शड्यूल बनाया गया है। जिसके तहत आज पूरे प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। 11 जनवरी को जिला स्तर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एक दिन का अवकाश रखा जाएगा। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा कर इसकी आत्मा को ही खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इसके मूलस्वरूप को वापिस नहीं लाती तब तक कांग्रेस इसके खिलाफ संग्राम जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा साल 2005 में यूपीए सरकार लेकर आई जिसके तहत गांव का कोई भी बेरोजगार काम की मांग कर सकता है। सरकार को 15 दिनों के भीतर काम देना होता है। हर साल कम से कम 100 दिन काम का अधिकार देने का काम किया। जिससे मनरेगा गांव की आजीविका की रीढ़ बनी। हर वर्ष 5 से 6 करोड़ परिवारों को रोजगार मिला। लेकिन भाजपा ने काम के हक को खत्म किया। अब भाजपा सरकार तय करेगी कहां काम देना है कहा नहीं। कानूनी गारंटी खत्म करने का भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत कर दी है। मनरेगा के कथित बदलावों के खिलाफ पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और किसी भी सूरत में इस योजना के मूल स्वरूप से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि मनरेगा ने देश को बहुत कुछ दिया। वर्ष 2006 से अब तक 180 करोड़ से अधिक कार्य दिवस। गांवों में 10 करोड़ से ज्यादा काम परिसंपत्तियां। कोविड के समय 4 करोड़ 6 लाख परिवारों को रोजगार का सहारा दिया गया। वहीं गरीब के घर में नकद आमदनी, बच्चों की पढ़ाई, राशन ओर इलाज में मदद कर का काम किया। लेकिन भाजपा मनरेगा की दिन दहाड़े हत्या करने का काम कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था  की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

Sun Jan 11 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत मा0 प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था  की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश रायबरेली : 10 जनवरी 2026,          मा0 मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री जनपद राकेश […]

You May Like

advertisement