अश्वनी धवन ने सत्संग/ भजन कीर्तन करवाया और निकाली प्रभातफेरी

अश्वनी धवन ने सत्संग/ भजन कीर्तन करवाया और निकाली प्रभातफेरी।

फिरोजपुर 09 नवम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

श्री अश्वनी धवन ने बड़ी श्रद्धा भाव से अपने घर अमृतवेला सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया। सचिन नारंग, अरुण आनंद, करुण मोंगा, साजन वर्मा के, मास्टर सक्षम और हरि ओम शर्मा ने सुंदर भजन गाए। उसके बाद श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते शंखनाद करते, हुए अमृतवेला सोसाइटी ने प्रभातफेरी निकाली। धवन परिवार में पूरा भक्तिमय माहौल था। इस अवसर पर पंडित राजेश वासुदेवा ने अपने प्रवचनों में कहा कि सारी बात विश्वास की है, भरोसे की है। विश्वास है तो राम नाम इतना शक्तिशाली और अमूल्य है कि यह चिंतामणि और पारस मणि के समान है। चिंतामणि वह रत्न है जो सभी इच्छाओं को पूरा करता है, और पारस मणि वह पत्थर है जो लोहे को सोने में बदल देता है। इसी तरह, राम नाम का जाप करने से सभी दुख, भय और दुर्भाग्य दूर हो जाते हैं, और जीवन में सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आपको यह लाभ नहीं मिला तो तुम्हारे विश्वास में कमी है, संतों के लिए आपकी भावना में कमी है और शुभ कर्म करने में आपका आलस है।

इस अवसर पर श्री अश्वनी धवन सुपुत्र श्री वेद प्रकाश धवन, नीलम धवन, शुभम धवन, विनोद गाबा, नीना गाबा, सौरभ गाबा, सुरिंदर नरूला, गीता, श्रृष्टि, ब्रिज भूषण शर्मा, मोनिका शर्मा, पुरूषोतम चावला, महंत शिवराम दास, संजीव हांडा, लोकेश तलवाड़, अक्षय कुमार, प्रवेश कुमार, राजेश बजाज, बलदेव राज अरोड़ा, साहिल चोपड़ा ल, मोहित मिक्की प्रधान, रामस्वरूप, राजू ओबरॉय, जशन, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बबूटा, अरुणा तलवाड़, संगीता चावला, और अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद फिरोजपुर छावनी द्वारा भारत को जानो शाखा सत्र की प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Mon Nov 10 , 2025
जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता के अंदर अभिनंदन पब्लिक सकूल की टीम प्रथम स्थान पर और सीनियर वर्ग के अंतर्गत एम एल एल हाई स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया (पंजाब) फिरोजपुर 09 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= भारत विकास परिषद फिरोजपुर छावनी द्वारा भारत को जानो शाखा […]

You May Like

advertisement