विधानसभा अध्यक्ष डाँ महंत 10 और 11 नवबंर को जिले के विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होगें

जांजगीर चांपा, 11 नवंबर, 2021/  विधानसभा अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत 10 और 11 नवंबर को जिले के भ्रमण पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाँ महंत  10 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे ग्राम खरवानी (कोरबा) से प्रस्थान कर जिले की नगर पालिका  सक्ती पहुचेंगे और वहाँ आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर सायं 4:30 बजे रायगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अगले दिन 11नवंबर को दोपहर 12:30 बजे खरसिया (रायगढ़) से प्रस्थान कर   जिले के सक्ती ब्लाक में दोपहर 1:30 बजे किरारी में  और दोपहर 3 बजे परसदाकला में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डाँ महंत  सायं 4 बजे पलाड़ीखुर्द में  विकास कार्यों का लोकार्पण करेगें। वे सायं 5:30 बजे नगर पंचायत सारागांव पहुचेंगे और सायं 7 बजे कोरबा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।  

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला एवं बच्चों के कल्याण की योजनाओं का क्रियान्वयन अपनत्व और सेवाभाव से करें - कलेक्टर

Wed Nov 10 , 2021
 जांजगीर-चांपा, 11 नवम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि महिला और बच्चों के हितार्थ राज्य शासन की योजनाओं का पूरी निष्ठा,लगन और अपनत्व की भावना से किया जाय ताकि अपने कार्यों से स्वयं को आत्मिक शांति और संतुष्टि का अनुभव हो सके। कलेक्टर  ने आज जिला कार्यालय के […]

You May Like

Breaking News

advertisement