बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए विधानसभा स्पीकर ने एक महीने का वेतन दिया

विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी सहायता राशि
सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से भी की सहयोग की अपील।

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 6 सितंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेश में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर राहत व बचाव के सभी कदम उठा रही है परन्तु यह समय सरकार के साथ साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए भी ज़रूरतमंदों के साथ खड़े होने का है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंजाब व जम्मू–कश्मीर को 5–5 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करने को उनकी संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और लोकसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बताते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सामूहिक प्रयासों से ही प्रभावित परिवारों को वास्तविक राहत और संबल प्रदान किया जा सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की है कि वे कम से कम एक दिन से लेकर एक माह तक का वेतन सहायता राशि के तौर पर दान करें ताकि बाढ़ पीड़ितों को अधिक से अधिक सहायता मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आचार्य पीठ में 51वें अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत जयंती एवं श्रीराधा जन्म महोत्सव के अंतर्गत हुआ विराट सन्त-विद्वत सम्मेलन का आयोजन

Sat Sep 6 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : सेवाकुंज- इमलीतला क्षेत्र स्थित श्रीआचार्य पीठ में श्रीमद्भागवत सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में चल रहे 51 वें अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत जयंती एवं श्रीराधा जन्म महोत्सव के अंतर्गत विराट संत-विद्वत का आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता करते हुए श्रीरामानुज […]

You May Like

Breaking News

advertisement