विधानसभा अध्यक्ष ने सारागांव नगर का किया भ्रमण, नागरिकों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जांजगीर-चांपा,14 फरवरी,2022/छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज सारा गांव नगर का भ्रमण किया।उन्होंने नागरिकों से मुलाकात के दौरान उनकी मांगों और समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।    डॉ महंत ने  आज दोपहर नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर जन संपर्क करते हुए नगर वासियों की समस्या सुनी और उनके त्वरित निदान कराने का आश्वासन दिया। डॉक्टर महंत छोटे गौटिया  चौक निवासी शिक्षक स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद राठौर दीप नारायण राठौर फूलसाय  देवांगन सतीश कुमार पांडेय शिक्षक काशी प्रसाद शर्मा डॉक्टर ईश्वर प्रसाद राठौर शिक्षक जयचंद राठौर कुंज बिहारी गुप्ता के निवास गए और उनका कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने  मृतकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर डां महंत  के साथ भाई श्री राजेश महंत नगर पंचायत के अध्यक्ष  श्री रामकिशन सूर्यवंशी उपाध्यक्ष श्री दिलेश्वर राठौर, पार्षदगण, सर्वश्री रविशंकर पांडेय,सहसराम कर्ष, राजेंद्र शुक्ला, रवीन्द्र शर्मा, शाश्वत दीवान, धीरेन्द्र बाजपेई, राजकुमार साहू, राघवेन्द्र पांडेय, ऋषि शर्मा, परमेश्वर राठौर,नगर और अंचल के गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत उनकी धर्मपत्नी और कोरबा  सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत,पुत्र श्री सूरज महंत का 11 फरवरी  रात को गृहनगर सारा गांव आगमन हुआ। उन्होंने 12 फरवरी को नगर के देवरी मार्ग स्थित महंत बिसाहू दास स्मृति के पास तहसील कार्यालय भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। महंत दंपत्ति 14 फरवरी सोमवार के दोपहर शिवरीनारायण सुनसरि होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि और राजस्व विभाग की टीम द्वारा 9 ज़िलों के 92 उर्वरक बिक्री केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Mon Feb 14 , 2022
जांजगीर-चांपा, 14 फरवरी, 2022/ राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार राज्य के अन्य जिलों सहित जांजगीर-चांपा जिले के पांच उर्वरक विक्रय केंद्रों का   आकस्मिक निरीक्षण किया गया।जिले के दो उर्वरक  केन्द्र का विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।किसानों […]

You May Like

advertisement