आकस्मिक मृत्यु के 4 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

  जांजगीर-चांपा 04 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आपदा मृत्यु के 4 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
     जिले की तहसील सरागांव के ग्राम भगोडीह निवासी श्री निरधीनारायण की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पत्नी श्रीमती बहरती बाई सूर्यवंशी, ग्राम चोरिया निवासी श्रीमती साधमति की आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री खीख राम साहू, तहसील बम्हनी डीह के ग्राम लखुर्री निवासी कुमारी हेमा वैष्णव की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती जानकीबाई वैष्णव एवं ग्राम  सोंठी निवासी श्रीमती यादबाई पटेल कि आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री रथराम पटेल को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पावन कार्तिक मास में अमृतवेला सोसाइटी ने लगातार 27वें दिन 31वीं प्रभातफेरी निकाली

Tue Nov 4 , 2025
रामायण से हमें मर्यादा, अनुशासन, रिश्तों और विश्वास का महत्व सीखना चाहिए: सचिन नारंग फिरोजपुर 4 नवम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार 27वें दिन में 31वीं प्रभातफेरी निकाली गई जिसका माध्यम श्री विनोद गाबा बने। श्री विनोद गाबा ने अपने घर […]

You May Like

Breaking News

advertisement