आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा 12 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले के तहसील मुख्यालय नवागढ़ निवासी श्री वासु सहिस की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती पुष्पा सहिस एवं ग्राम घुठिया निवासी सुनिता बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती भगवती बाई को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

Thu Mar 12 , 2026
बीपीएल और निष्क्रिय उपभोक्ताओं को मूल राशि पर 75 प्रतिशत तक और अधिभार पर     100 प्रतिशत की छूट सक्रिय उपभोक्ताओं को भी किस्तों में भुगतान और भारी छूट की सुविधा 04 जिलों के लगभग 02 लाख 08 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा इसका लाभ राजनांदगांव, 12 मार्च 2026 – छत्तीसगढ़ […]

You May Like

advertisement