सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) की चयन सूची जारी पंकज कुमार बागड़े बने टॉपर, जया शर्मा महिलाओं में पहले स्थान पर, 62 पदों के लिए लोक सेवा आयोग ने जारी की चयन सूची

जांजगीर चांपा, 27 फरवरी, 2022/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों के विरुद्ध 62 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा परिणाम 28 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। पद के लिए विज्ञापित 67 पदों का तीन गुना अर्थात 201 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया जाना था, किंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों के आधार पर 182 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे। आयोग के द्वारा आज ही साक्षात्कार के तुरंत बाद चयन सूची जारी कर दी गयी है।        सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पद के साक्षात्कार हेतु आमंत्रित कुल 182 अभ्यर्थियों में से 02 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए और शेष 180 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 23 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 लिया गया। जारी चयन सूची में पंकज कुमार बागड़े ने पहला स्थान, अंकित होरा ने दूसरा स्थान तथा जया शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चयन सूची में अनारक्षित वर्ग से 26, अनुसूचित जाति वर्ग से 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 23 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 08 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in  पर देखी जा सकती है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवरीनारायण मेले में सूचना शिविर, विकास फोटो प्रदर्शनी संपन्न, सैकड़ों लोगों ने ली राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, कार्यक्रमों,जिले के विकास और उपलब्धियों की जानकारी

Sun Feb 27 , 2022
जांजगीर चांपा,27 फरवरी,2022/जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शिवरीनारायण मेले में शुक्रवार को सूचना शिविर, विकास छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित कर आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और गत तीन वर्षों में हुए जिले के विकास की जानकारी दी गई। शिविर में आयोजित विकास फोटो प्रदर्शनी […]

You May Like

Breaking News

advertisement