
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : गत दिवस सुश्री सोनाली मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्रा0 नगर द्वितीय द्वारा पुलिस चौकी गढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
महोदय ने परिसर की व्यवस्था, पुलिस बल की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाने में मौजूद पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना तथा संबंधित को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत थाना किला पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर कई वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी।


