
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
शहर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में स्मारक, पार्क, सामुदायिक केन्द्र, बारातघर की चली आ रही मांगो एंव किला बाजार गेट के सौंदर्यीकरण एंव जीर्णोद्धार किए जाने व शहर के निवासी अंतरराष्ट्रीय शायर मुन्नवर राना के नाम प्रवेश द्वारा स्थापित किए जाने को लेकर नगर पालिका परिषद रायबरेली में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर को सौंपा ज्ञापन।
उक्त मांगो का समर्थन कर रहे विश्व दलित परिषद् उoप्रo के अध्यक्ष राजेश कुरील ने कहा कि शहर में सविता समाज एंव सलमानी समाज के हजारों की जनसंख्या हैं जिनके सामाजिक, धार्मिक, शादी, वैवाहिक,सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करने के लिए कहीं उचित स्थान नहीं जिसकी मांग यह समाज पिछले कई वर्षों से अपने जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में बनाये जाने की मांग कर रहा है। जो उक्त मांगो को अभी तक जिला प्रशासन एंव नगर पालिका परिषद रायबरेली द्वारा नहीं किया गया है और ना ही जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का सम्मान किया गया है। उक्त मांग को मैं और मेरा संगठन समर्थन करता है। अन्यथा की स्थिति में रायबरेली का sc st, पिछड़े समाज के लोग कर्पूरी ठाकुर के सम्मान को दिलाने के लिए एक जन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सेराज अहमद उर्फ साजन ने कहा कि यह उक्त मांग मैं पिछले कई सालों से बारबर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में जिला प्रशासन एंव नगर पालिका परिषद रायबरेली से करते चले आ रहे हैं जिसको अभी तक पूरा नहीं किया गया है और ना ही इन महान पुरुषों का सम्मान किया गया एंव ऐतिहासिक स्थल किला बाजार गेट के सौंदर्यीकरण एंव जीर्णोद्धार किया गया और टाल मटोल किया जिसको लेकर आज मजबूरी में समाज को लेकर आज धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा। अगर मेरी यह तीन मांग नहीं पूरी की गई तो मैं सामाजिक जनांदोलन करने का बाध्य होंगा।
अन्त मे पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने मांगपत्र लेते हुए यह आश्वासन दिया कि उक्त मांगो को मैं जल्द से जल्द बोर्ड मीटिंग में पास कराकर इसका निस्तारण करूंगा। आश्वासन पर बारबर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन को स्थगित किया।
उक्त मांग में सामाजिक चिन्तक विमल किशोर सबरा , शिवशंकर बघेल एडवोकेट एंव बारबर एसोसिएशन के राम सजीवन,अवधेश कुमार, राजेश सविता, मोo अकबर, मोo सरफराज मोo अरमान, मोo आदिल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।,


