आजमगढ़ 6 अक्टूबर 2023 जिला एवं शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला नारेबाजी करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पत्रकारों को परेशान करने की नीयत से की गयी छापेमारी और उनके मोबाइल लैपटॉप जप्त करने के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संवोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आजमगढ़ के माध्यम से प्रेषित किया।
उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा जब से बीजेपी सरकार बनी है अपनी नाकामियों को सुनने को तैयार नहीं है। मीडिया जब सरकार के गलत नीतियों पर जनता का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास करता है तो उसे बदले की भावना से परेशान किया जाता है। केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पत्रकारों को परेशान करने और उनकी आवाज दबाने की नीयत से छापेमारी की कार्यवाही की गयी कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ पर हो रहे हमले को बर्दाश्त नहीं कर सकती। सरकार की तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कांग्रेस हमेशा मीडिया के स्वतंत्रता की समर्थक रही है। कांग्रेस पार्टी पत्रकारों के सम्मान मे उनके साथ खड़ी रहेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा केंद्र और प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार बनी है तब से लगातार पत्रकारों को परेशान किया जा रहा है। उसी क्रम में पत्रकारों की आवाज दबाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के इसारे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पत्रकारों के यहाँ छापेमारी की उनके लैपटॉप मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सामान जप्त कर लिये गये। 10 घंटे तक पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया गया जो किसी भी स्थिति में लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिये किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिये तैयार है।
कांग्रेस महासचिव अजीत राय ने कहा मीडिया को लोकतंत्र के चौथे प्रहरी के रूप में देखा जाता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का यह कृत्य प्रेस की आजादी पर हमला है। यह लोकतंत्र को कमजोर करने का बड़ा षड्यंत्र है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठ सकती। केंद्र सरकार के इशारे पर पत्रकारों के साथ किये जा रहे इस तरह के किसी भी कृत्य को कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं कर सकती। कांग्रेस पार्टी मीडिया के आजादी पर हो रहे हमले के विरुद्ध संघर्ष करती रहेगी।
धरना प्रदर्शन में रमेश राजभर, नजम शमीम, श्यामदेव यादव, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति,ओंकार पाण्डेय,अजीत राय, देवमुनि राजभर, मुन्नू मौर्य, कन्हैया कुमार राव, शीला भारती, प्रेमा चौहान, विवेक राय, अमर बहादुर यादव, मंतराज यादव, अंजली पाण्डेय, शाहिद खान, प्रिंस सिंह राजपूत, शशिकान्त पाण्डेय, श्याम सिंह, धर्मेन्द्र यादव, मोहम्मद सनी, स्वदेश गुप्ता,
भवदीय
(ओंकार पाण्डेय)
प्रवक्ता कांग्रेस
आजमगढ़