
(पंजाब) फिरोजपुर 01 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
आज़ाद नगर बस स्टैंड शहर स्थित श्री अशोक वधोन एवं श्रीमती वंदना वधोन के निवास स्थान पर बेटी श्री वैशाली वधोन एवं बेटे श्री अरुण वधोन के स्नेहपूर्ण सहयोग से श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
प्रातः 10:00 बजे श्री सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ, जो सायं 5:00 बजे तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ चलता रहा। इस अवसर पर श्री राम सैना भजन मंडली के मुख्य वक्ता रश्पिंदर शास्त्री जी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने बड़े प्रेम, श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्री सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड की भावपूर्ण व्याख्या एवं प्रभु श्रीराम तथा श्री हनुमान जी की महिमा का वर्णन सुनकर उपस्थित सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
श्री सुंदरकांड पाठ में विशेष रूप से वंश नारंग, तरुण कालिया, युग देवगन शर्मा, विशाल घारू तथा रसिंदर शास्त्री ने सहभागिता निभाई और प्रभु भक्ति का सुंदर वातावरण बनाया।
कार्यक्रम में अमृतवेला प्रभात सोसायटी के संस्थापक श्री सचिन नारंग जी ने मधुर एवं भक्तिमय भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती संपन्न हुई।
अंत में वधोन परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद वितरण की सुंदर व्यवस्था की गई। परिवार ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं, संतजनों एवं श्रोताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
इस अवसर पर घर के मुखिया श्री मंगतराम वधोन, दामाद दिनेश बहल,बाला बहल, कैलाश शर्मा मठ मंदिर प्रमुख जिला फिरोजपुर एवं घर परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।


