मिर्जापुर :पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर निकली अटेवा की पदयात्रा

पूर्वांचल ब्यूरो

ऑल टीचर्स, इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन और निजीकरण के विरोध में विभिन्न कर्मचारी व अधिकारी संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार को पदयात्रा की। सभी ने बरिया घाट से संकट मोचन मंदिर तक पदयात्रा की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

इस दौरान सभा में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई और नई पेंशन योजना लागू की गई। लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों में निजीकरण की नीति को लेकर असंतोष है। जिलाध्यक्ष अटेवा दीपक सिंह ने कहा कि 21 नवंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा।

अटेवा की मंडल अध्यक्ष अंजना सिंह ने चेताया कि लोककल्याण के कार्य को छोड़कर सरकार सार्वजनिक उपक्रमों की नीलामी में व्यस्त है। यदि निजीकरण नहीं रोका गया तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह, लेखपाल संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष अशोक सिंह, विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजनाथ तिवारी और प्रदेश सचिव बेशिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन वैभव सिंह यादव ने भी संबोधित किया। पदयात्रा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सुधीर तिवारी, लेखपाल संघ से जिलाध्यक्ष विजय सिंह, बीनू यादव, विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी, जिला महामंत्री श्रीकांत पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ पहाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, जिला अध्यक्ष अटेवा महिला प्रकोष्ठ कंचन चौधरी, कुंवर आकाश सिंह, अटेवा हालिया अध्यक्ष पवन सिंह, मझवां अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह सोनू, अटेवा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, अटेवा की जिला कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:अटेवा ने निकाली पदयात्रा, 21 नवंबर को लखनऊ घेरने की दी चेतावनी

Sat Oct 23 , 2021
रिपोर्ट पदमाकर पाठक अटेवा ने निकाली पदयात्रा, 21 नवंबर को लखनऊ घेरने की दी चेतावनी। आजमगढ़। जनपद में पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर संघर्षरत अटेवा के राष्ट्रीय आह्वाहन पर अटेवा से जुड़े शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा निकालकर सरकार से निजीकरण को समाप्त करने […]

You May Like

advertisement