
रोहित राही की पुस्तक विमोचन के दौरान अटेवा जिला अध्यक्ष का स्वागत
आज दिनांक 30.08.2026 को साहित्य संदर्भ संस्थान, आजमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह “जिन्दगी तुम बिन अधूरी” के अवसर पर अटेवा जिला अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द यादव जी का स्वागत श्री महेन्द्र मृदुल जी एवं कवि रोहित राही जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री सुभाष चन्द यादव जी द्वारा रोहित राही जी को अपने स्व. पिता जी को समर्पित पुस्तक “जिन्दगी तुम बिन अधूरी” के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं उपस्थित वरिष्ठ रचनाकारों से पुरानी पेंशन पर भी कविता व गीत के माध्यम से पुरानी पेंशन आंदोलन को गति देने के लिए रचना एवं गायन का आह्वान किया गया।
श्री रोहित राही जी द्वारा पुरानी पेंशन पर स्वरचित कविता व गीत का गायन अटेवा के कार्यक्रमों में किया जाता है।
कार्यक्रम में साहित्यकारों, कवियों एवं शिक्षक साथियों के साथ जिला कोषाध्यक्ष श्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री श्री मनोज कुमार मौर्य, श्री योगेन्द्र यादव जी के साथ महामंत्री अटेवा तहबरपुर दिनेश कुमार यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

