नेशनल मास्टर गेम्स 2026 में एथलीट सुभाष भारद्वाज व वीरभान ने एक मेडल व पांच सिल्वर मेडल हासिल करके रचा इतिहास

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 जून : संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स 2026 में कुरुक्षेत्र के दो खिलाड़ियों ने 6 मेडल हासिल किए। इनमें एक गोल्ड व पांच सिल्वर मेडल शामिल है। ऐसे करके कुरुक्षेत्र व हरियाणा प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों का कुरुक्षेत्र आने पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। नेशनल मास्टर गेम्स 2026 के मास्टर एथलीट सुभाष भारद्वाज व वीरभान ने छह मेडल हासिल करके एक इतिहास रचा है।
नेशनल मास्टर गेम्स का 6 जून व 7 जून को संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा धर्मशाला हिमाचल में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सुभाष भारद्वाज 70 प्लस आयुवर्ग की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। ट्रिपल जम्प, हैमर थ्रो प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल हासिल किए। इसी प्रकार वीरभान ने 65 प्लस आयुवर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन सिल्वर मेडल हासिल किए। खिलाड़ी वीरभान ने 10 हजार मीटर, 5 हजार मीटर व 3 हजार मीटर वॉक में तीन सिल्वर मेडल हासिल किए हैं।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने अन्य साथियों का सिर गर्व से ऊँचा किया है। इससे कुरुक्षेत्र जिला व हरियाणा प्रदेश का नाम देश भर चमका है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में कुरुक्षेत्र के प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साईं बाबा मूर्ति स्थापना का 15 वॉ वार्षिक महोत्सव साईं संध्या से मनाया गया : आचार्य डॉ. मिश्रा

Thu Jun 11 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 जून : श्री दुर्गा देवी मदिर पिपली के पीठाधीश और मां दुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य व वास्तु महर्षि डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि साईं बाबा की मूर्ति स्थापना 9 जून 2011 को हुई थी। इसलिए साईं बाबा की मूर्ति स्थापना का 15 वॉ […]

You May Like

Breaking News

advertisement