सपा कार्यालय अतरौलिया पर विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह किया गया
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह किया गया, जिसकी अध्यक्षता हरि प्रकाश दुबे ने किया तथा संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव रहे। अतरौलिया ब्लॉक से कन्हैया गौड़ को ब्लॉक अध्यक्ष, कोयलसा ब्लॉक से राजेंद्र राम को ब्लॉक अध्यक्ष तथा अहिरौला ब्लॉक से बाबूराम यादव को सपा का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया और अध्यक्ष लोगों द्वारा अपनी कमेटी का गठन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव एवं ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि इन पदाधिकारियों के मनोनयन से समाजवादी पार्टी को नई मजबूती प्रदान होगी तथा इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर सपा की सरकार बनेगी। विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में लोग भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। अपराध नियंत्रण से बाहर है। सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, चंद्रजीत यादव, सुभाषचंद जायसवाल, जयप्रकाश यादव, राधेश्याम यादव, शीतला निषाद, राधेश्याम राजभर, राजमन मौर्य, अच्छेलाल प्रजापति, देवेंद्र पांडे, जगत बहादुर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909