अतरौलिया आज़मगढ़: अतरौलिया विधायक संग्राम यादव ने फीता काटकर सड़क एवं नाली का किया लोकार्पण

अतरौलिया विधायक संग्राम यादव ने फीता काटकर सड़क एवं नाली का किया लोकार्पण

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय नगर पंचायत के खानपुर फतेह मोहल्ले में विधायक निधि से नवनिर्मित 250 मीटर आरसीसी सड़क एव नाली का क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ,ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, जगदीश पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया गया। विधान मंडल क्षेत्र के अंतर्गत विधायक निधि योजना के तहत वर्ष 2020- 21 में 21 लाख रुपए से लगभग 250 मीटर आरसीसी रोड एवं नाली का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया गया था। जिसका आज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव एव ब्लाक प्रमुख चन्द्रशेखर यादव ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने विधायक का स्वागत भी किया। इस दौरान एक सभा का आयोजन हुआ।जिसकी अध्यक्षता जगदीश पांडेय एव संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। कार्यक्रम मे बोलते हुए विधायक डॉ संग्राम यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहां की देश में लोकतंत्र लूटा जा रहा है देश के लोकतंत्र को पूजी पतियों द्वारा खरीदा जा रहा है। सरकार नौजवानों किसानों के साथ छलावा कर रही है। देश के इतिहास में उत्तर प्रदेश में सबसे कम समय मात्र 9 दिन ही बजट सत्र चला है। विधान सभा में सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाना चाहती है। हिंदू मुसलमान के बीच में नफरत फैलाकर देश में हमेशा दंगे का माहौल बनाने का काम भाजपा कर रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, जगदीश पांडेय, अमरनाथ पांडेय, पूर्व प्रधान हरिराम यादव बागी, चंद्रजीत यादव, कमला यादव , घनानंद गिरी, राजेन्द्र सिंह ,पप्पू यादव , बंसीलाल यादव, गोविंद पांडेय, धनश्याम सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717908

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: सड़को की खराब हालात को लेकर आगे आए सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव पूर्व मंत्री

Sat Jul 16 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक सड़को की खराब हालात को लेकर आगे आए सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव पूर्व मंत्री। जिलाधिकारी पहुंच डीएम को सौंपा पत्रक। आजमगढ़।जनपद आजमगढ़ के शहरी इलाकों के कई मार्गो की खस्ता हालत को देखते हुए कई बार जनता ने और कई संगठनों ने संबंधित अधिकारियों को पत्रक […]

You May Like

Breaking News

advertisement