![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220820-WA0018.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220820-WA0019.jpg)
अतरौलिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवती हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार, शुक्रवार को गन्ने के खेत में मिला था शव
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेल्हरापट्टी गांव से बृहस्पतिवार की शाम को घर से गायब हुई 17 वर्षीय युवती का शव कल शुक्रवार को बगल के ही गांव मँगुरगढ के सिवान में गन्ने के खेत में बरामद हुआ था। परिवार वालों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा परिजनों की तहरीर के बाद कार्यवाही शुरु कर दी गई थी।
आज शनिवार को सुबह लगभग 9:00 बजे सुखीपुर गांव के पास अतरौलिया थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान अजय निषाद पुत्र मंटू निषाद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में उक्त युवक के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909