अतरौलिया आज़मगढ़: राष्ट्रवाद का प्रबल पक्षधर होने के नाते जनमानस का विश्वास संघ के प्रति बढ़ता जा रहा है- डॉ भगत सिंह

राष्ट्रवाद का प्रबल पक्षधर होने के नाते जनमानस का विश्वास संघ के प्रति बढ़ता जा रहा है- डॉ भगत सिंह

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बजरंग दल के जिला संयोजक वैभव चौरसिया के नगर पंचायत अतरौलिया थाना रोड स्थित विद्यालय आर्य शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल पर संपन्न हुई, जिसमे संघ के आगामी कार्यक्रमों की वृहद योजना रचना के साथ साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने पर आवश्यक विचार विमर्श हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ़ के विभाग संघचालक व गांधी शताब्दी पीजी कालेज कोयलसा के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ भगत सिंह जी ने कहा की वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में संघ आज भी प्रमाणिक है,राष्ट्रवाद के प्रबल पक्षधर होने के नाते जनमानस का विश्वास संघ के प्रति बढ़ता जा रहा है।
आर्यमगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक सुशील जी ने कहा की 2025 में संघ के सौ वर्ष पूरे होने वाले है,तब तक संघ को घर घर पहुचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए हम सभी कटिबद्ध हैं।
जिला प्रचारक फूलपुर प्रवीण जी ने कहा की वर्तमान समय में लोग संघ से जुड़ने को आतुर है और ऐसी इच्छा रखने वालों से संपर्क करने का प्रयत्न किया जा रहा है।शताब्दी वर्ष पर देश भर में निचली इकाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसके माध्यम से संघ का विराट स्वरूप प्रदर्शित होगा।
इस दौरान आगामी वर्ष प्रतिपदा उत्सव,पथ संचलन कार्यक्रम,शताब्दी वर्ष तक संघ कार्य को बड़ा स्वरूप प्रदान करने हेतु चर्चा हुई।
बैठक का संचालन विभाग गंगा समग्र प्रमुख राणा लाखन सिंह जी ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक बजरंग दल वैभव चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला सेवा प्रमुख मुन्नीलाल जी, खंड कार्यवाह सुनील जी, खंड संपर्क प्रमुख बसंत जी, नगर कार्यवाह प्रदीप जी, कुलदीप जी, सनोज जी, सियाराम जी व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संतों और महात्माओं के दिखाएं मार्ग पर चलकर संवार सकते है जीवन को : सुधा

Mon Mar 28 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विधायक सुभाष सुधा, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत सहित महान संतों ने ब्रहमलीन महंत प्रभातपुरी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्घाजंलि। विधायक सुभाष सुधा ने स्कूल को 11 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा। कुरुक्षेत्र 28 मार्च : विधायक सुभाष सुधा ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement