अतरौलिया आज़मगढ़:भाजपा समर्थित निषाद पार्टी का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित, ब्रम्हा विष्णु महेश के बल पर जीतेंगे विधानसभा चुनाव

भाजपा समर्थित निषाद पार्टी का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित, ब्रम्हा विष्णु महेश के बल पर जीतेंगे विधानसभा चुनाव

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ अतरौलिया क्षेत्र के मनोज मैरिज हॉल में भाजपा द्वारा आयोजित त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिभान पांडे तथा संचालन हरीश तिवारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी बूथ पर कार्य करना है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत में सबसे ज्यादा विधायक एवं सांसद बनाने वाली पार्टी है। हम इन्हीं बूथ कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन को यहां तक पहुंचाने का कार्य किए हैं और यही हमारे त्रिदेव ब्रम्हा विष्णु महेश है। जिसमें बूथ अध्यक्ष, बीएलए, बूथ प्रभारी सम्मिलित है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारा बूथ सबसे मजबूत हम अपने बूथ को जीतेंगे। सभी सम्मानित लोगों के घर भोजन भरी थाली चुनाव चिन्ह पहुंचाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता 1 दिन में हर परिवार को चुनाव निशान भोजन भरी थाली का चिन्ह पहुंचाने का कार्य करेंगे और गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत सिंह को विजई बनाने का कार्य करेंगे।
भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत सिंह ने कहा कि त्रिदेव का अर्थ ही है ब्रम्हा, विष्णु महेश और जहां यह तीनों मिल जाएंगे वहां कोई कुछ नहीं कर पाएगा। आप लोग बूथ पर त्रिदेव बनकर खड़े हो जाइए जीत निश्चित ही आपकी होगी। इस मौके पर मुख्य रुप से प्रभारी सच्चिदानंद सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, माला दिवेदी, रिया पांडे, नेहा चतुर्वेदी, सूरज श्रीवास्तव, राजेंद्र व्यास, विवेक कुमार जायसवाल, रमेश सिंह रामू, दिनेश मद्धेशिया, जयप्रकाश जायसवाल सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:मेहंदी लगाकर मतदान के प्रति जागरूक किया गया

Tue Feb 22 , 2022
विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ आर एस कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य रितु सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के कंतालपुर गांव में जाकर हिंदू तथा मुस्लिम महिलाओं को मेहंदी लगाकर मतदान के प्रति जागरूक किया ।बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement