अतरौलिया आज़मगढ़ : गृहमंत्री अमित शाह के आजमगढ़ आगमन को लेकर भाजपा ने की तैयारी बैठक

गृहमंत्री अमित शाह के आजमगढ़ आगमन को लेकर भाजपा ने की तैयारी बैठक

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ जनपद में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अतरौलिया की
तैयारी बैठक बुधवार को अतरौलिया स्थित डाक बंगले में की गई जिसमें आजमगढ़ जनपद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर रूपरेखा तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे तथा संचालन सुभाष निषाद ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि आजमगढ़ विकास कि वह परिभाषा बनने जा रही है जिसका मिसाल अन्य जनपदों के लोग देंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जनपद का सांसद कभी जिले के लोगों का हाल-चाल जानने नहीं आता।
मोदी जी तथा योगी जी पूरे देश और प्रदेश को अपना परिवार समझ कर बिना भेदभाव के सभी जिलों का सन्मुख विकास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश अपने स्वर्णिम काल में चल रहा है, योगी जी के विकास कार्य की वजह से 2022 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है । भारतीय जनता पार्टी जात पात धर्म मजहब से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की सोच रखती है जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में स्थापित होने जा रहा विश्वविद्यालय पूर्वांचल के शिक्षा जगत का मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रभाकर तिवारी, चंद्रजीत तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा लालगंज, नीरज तिवारी जिलाध्यक्ष भाजयुमो लालगंज, रामधनी विश्वकर्मा, विवेक कुमार जायसवाल पूर्व अध्यक्ष व सभासद, डॉ पशुपतिनाथ सिंह, संतोष यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोयलसा, श्याम बिहारी चतुर्वेदी, रमेश सिंह रामू पूर्व अध्यक्ष, आनंद तिवारी पूर्व अध्यक्ष, संतराम निषाद, इंद्रेश निषाद, ब्रह्मदेव सिंह, नागेंद्र सिंह, श्याम बहादुर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:इंसान के रूप में भगवान बन लोगों का इलाज कर रहे डॉ अमरेंद्र त्रिपाठी

Thu Nov 11 , 2021
इंसान के रूप में भगवान बन लोगों का इलाज कर रहे डॉ अमरेंद्र त्रिपाठी विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय इन दिनों मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जहां दवाओं से लेकर जांच तथा सभी संसाधन मौजूद है वहीं अस्पताल इन […]

You May Like

Breaking News

advertisement