2022 में प्रदेश में बनेगी बसपा की सरकार
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ अतरौलिया विधानसभा स्थित सीमा हॉस्पिटल के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र सेक्टर प्रभारी मंडल आजमगढ़, तथा आजमगढ़ मंडल प्रभारी अमरनाथ बौद्ध रहे। कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता बैठक के संयोजक डॉ सरोज पांडे ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने वाली है, इस बात को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं को अभी से 2022 के चुनाव की तैयारी में लग जाना है। कार्यकर्ता अभी से 2022 के चुनावी मिशन के फतेह के लिए एकजुट होकर लग जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या और मंहगाई से त्रस्त प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से चुकी है और वह 2022 में प्रदेश में बहन मायावती जी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश के साथ-साथ 2024 के केंद्र सरकार की रुपरेखा तय कर देगी। बैठक में अतरौलिया विधानसभा के कई सेक्टर व बूथ का गठन किया गया। इस अवसर पर बसपा आजमगढ़ जिला सचिव राजेंद्र उर्फ बबलू निषाद, चंद्रदेव भारती, संतलाल, अवधेश निषाद, संतोष निषाद, राधेश्याम निषाद, कमलेश राजभर, डॉ दुर्गा राजभर, फिरतू राम, राजमणी गौतम, संजय कुमार, ओमप्रकाश राजभर, राधेश्याम वर्मा, लाल बिहारी प्रजापति, तीर्थराज, हिमांशु विनायकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
वी वी न्यूज़ वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट