![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220224-WA0118.jpg)
कांग्रेस प्रत्याशी रमेश दुबे के चुनाव प्रचार में उतरे मध्य प्रदेश कांग्रेश के उपाध्यक्ष विवेक छावड़ा
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश चन्द्र दूबे इन दिनों काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। रमेश चंद्र दूबे का जनाधार लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं अब अतरौलिया विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है और मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विवेक छावड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक छावड़ा लगातार लोगों के पास पहुंच रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र दूबे के पक्ष में लोगों से वोट मांग रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार अतरौलिया विधानसभा में एक बड़ा बदलाव होगा और विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार कांग्रेस पार्टी अतरौलिया विधानसभा पर नजर बनाए हुए हैं और यदि कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में बनती है तो अतरौलिया विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, लोगों के लिए आवागमन की व्यवस्था सहित अन्य कई तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909