अतरौलिया आज़मगढ़:पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरौलिया पर पूर्व एबीआरसी व अटेवा के ब्लॉक संयोजक रहे शिक्षक स्व0 शिवशंकर मौर्य की द्वितीय पुण्यतिथि मनायी गयी

पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरौलिया पर पूर्व एबीआरसी व अटेवा के ब्लॉक संयोजक रहे शिक्षक स्व0 शिवशंकर मौर्य की द्वितीय पुण्यतिथि मनायी गयी

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
बुढ़नपुर आजमगढ़ बीईओ अतरौलिया शैलेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिक्षकों ने स्व0 शिवशंकर मौर्य के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर तथा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अपने संबोधन में बीईओ त्रिपाठी ने स्व0 मौर्य के साथ 14 माह के अल्प अवधि के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि स्व0 मौर्य एक कुशल शिक्षक के साथ योग्य एबीआरसी थे उनका असमय निधन अपूर्णनीय क्षति है।
बता दें कि मानवीय गुणों से युक्त स्व0 मौर्य शिक्षकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे। वे स्वभाव से सरल तथा मृदुभाषी थे। एबीआरसी के रूप में विद्यालय अनुश्रवण की शिक्षोन्मुख कार्यशैली आज भी शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय है।शिक्षकों के भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना को क्रियान्वित करने के लिए अटेवा अतरौलिया की स्थापना कर तन- मन-धन से पेंशन की लड़ाई लड़ते रहे। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,विजय सिंह, राजकुमार, प्रदीप कुमार सिंह,लालधर यादव,जितेंद्र स्वर्णकार, सुरेंद्र यादव, दीनदयाल मौर्य,कृष्ण कुमार सिंह,राधेश्याम वर्मा,रामनाथ,परमहंस यादव,रामबिहारी यादव,केशव कृष्ण मिश्र, सूर्यनाथ,शिव गोविंद दूबे, चंद्रशेखर सिंह,अनिल,भूपेंद्र, अशोक, श्रीमती कुसुम सहित उपस्थित शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।संचालन अटेवा के हरेंद्र यादव ने किया।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

26 ਤੋਂ 28 ਸਤੰਬਰ 2021 ਤੱਕ ਪਿਲਾਇਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਮਾਈਗਰੇਟਰੀ ਆਬਾਦੀ ਦੇ 0-5 ਸਾਲ ਤੱਕ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੋਲੀਓ ਬੂੰਦਾਂ : - ਡਾਕਟਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਅੱਤਰੀ

Sat Sep 25 , 2021
ਮੋਗਾ [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] :=ਵਿਸ਼ੇਸ ਮਾਈਗਰੇਟਰੀ ਪੁਲਸ ਪੋਲੀਓ ਮੁਹਿੰਮ ਅਧੀਨ 26 ਤੌ 28 ਸਤੰਬਰ 2021 ਤਕ ਮਾਈਗਰੇਟਰੀ ਆਬਾਦੀ ਵਿੱਚ 0 ਤੋਂ 5 ਸਾਲ ਤਕ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਿਹਤ ਵਿਭਗ ਵਲੋ ਪੋਲੀਓ ਬੂੰਦਾ ਪਿਲਾਇਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ।ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡਾਕਟਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਅੱਤਰੀ ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ( ਕਾਰਜੁਕਰੀ) ਮੋਗਾ ਨੇ ਦਸਿਆ […]

You May Like

advertisement