![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220216-WA0103-614x1024.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220216-WA0102-1024x614.jpg)
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मेहंदी लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत शेखपुरा, एदिलपुर, चत्तुरपुरखास तथा सिंकदरपुर में महिला किसान समूह की महिलाओं के साथ बैठक किया गया तथा भारत निर्वाचन आयोग के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान महिला वोटरों को 7 मार्च मतदान के लिए जागरूक किया और महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाकर वोट के प्रति लोगों को जागरूक किया। महिलाओं के हाथों पर विभिन्न प्रकार के स्लोगन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मेहंदी द्वारा लिखा गया ।इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा 18 वर्ष पूरा कर चुकी लड़कियों के हाथों पर भी मेहंदी लगाया गया जो पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।हाथों पर लिखे गए स्लोगन में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया जैसे” सारा काम छोड़ दो ,सबसे पहले वोट दो” पहले मतदान करें, फिर जलपान करें ,जैसे विभिन्न प्रकार के स्लोगन महिलाओं व लड़कियों के हाथों पर मेहंदी द्वारा लिखे गए। इस प्रकार ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा एक अनूठी पहल किया गया तथा अधिक से अधिक महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा हाथ पर लिखे स्लोगन द्वारा महिलाओं के अंदर मतदान के प्रति जागरूकता लाई गई। इस दौरान संस्था की महिलाएं प्रभावती ,मेवाती , सुमन उर्मिला तथा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909