अतरौलिया आज़मगढ़:पत्रकारों ने नायब तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी को दिया कोरोना वारियर सम्मान

पत्रकारों ने नायब तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी को दिया कोरोना वारियर सम्मान

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई बुढ़नपुर के द्वारा नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह व खंड विकास अधिकारी अतरौलिया रामविलास राम को किया गया सम्मानित।
बता दें कि तहसील संरक्षक आशीष पांडेय तथा प्रांतीय सचिव प्रवीन मद्धेशिया के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील परिसर स्थित कार्यालय पर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह को कोरोना वारियर्स सम्मान पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल के दौरान पत्रकारों का सहयोग बराबर मिलता रहा तथा विकट परिस्थितियों में भी पत्रकारों ने हम लोगों का पूरा सहयोग दिया। कोरोना काल के पहली तथा दूसरी लहर में अपनी जान की परवाह किए बिना ही पूरे क्षेत्र में जा कर खबरों का सही तरीके से संकलन कर लोगो तक पहुचाने का कार्य किये, वहीं पंचायत चुनाव के दौरान भी पत्रकारों द्वारा किया गया कार्य काफी सराहनीय रहा जिसकी लोगो ने तारीफ किया। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी अतरौलिया रामविलास राम को विकास खंड कार्यालय में कोरोना वारियर्स सम्मान पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष आशीष कुमार निषाद ,उपाध्यक्ष राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव अरविंद कुमार सिंह,सुभम मधेसिया मौजूद रहे।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਭਾਈ ਮਰਦਾਨਾ ਯਾਦਗਾਰ ਹਾਲ `ਚ ਹੋਈ ਚੋਰੀ

Tue Sep 7 , 2021
27 ਪੱਖੇ , 30 ਟਿਊਬਾਂ ਸਮੇਤ ਫੱਟੀਆਂ ਲੈ ਉੱਡੇ ਚੋਰ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 7 ਸਤੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ] :- ਭਾਈ ਮਰਦਾਨਾ ਯਾਦਗਾਰ ਵਿਖੇ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਹੋਈ ਚੋਰੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਭਾਈ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿਸ਼ਵ ਭਾਈ ਮਰਦਾਨਾ ਯਾਦਗਾਰੀ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਸ ਵੇਲੇ ਯਾਦਗਾਰ ਹਾਲ ਵਿਚੋਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement