अतरौलिया आज़मगढ़:महिला पुलिस कर्मियों द्वारा नारी सशक्तिकरण के प्रति किया गया जागरूक

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा नारी सशक्तिकरण के प्रति किया गया जागरूक

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को सेल्हरा पट्टी ,भीउरा, केसरी चौक, बब्बर चौक , रोडवेज, मदियापार मोड़ आदि स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। आरक्षी सरिता यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। जागरूक करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है। शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए महिला आरक्षियो द्वारा अब ग्रामीण अंचलों में भी महिलाओं तथा छात्राओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर महिला आरक्षी सरिता यादव नेहा सिंह मौजूद रही।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:ईश्वर के स्मरण मात्र से होता है पापों का नाश-आचार्य श्री सुनोराम द्विवेदी

Sun Mar 27 , 2022
ईश्वर के स्मरण मात्र से होता है पापों का नाश-आचार्य श्री सुनोराम द्विवेदी■ भगबान श्री बांके बिहारी के जन्मोत्सव पर कान्हा की जीवंन्त झांकी देख भक्त हुए भाव बिभोर.( जलालावाद/कन्नौज) क्षेत्र के गांव नदसिया स्थित संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज के मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्री मद् […]

You May Like

Breaking News

advertisement