अतरौलिया आज़मगढ़: महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाया गया मिशन शक्ति अभियान

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाया गया मिशन शक्ति अभियान

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि महिलाओ व छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करने के लिए आज बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मुंडेरा गांव में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने के लिए महिला पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। आरक्षी सरिता यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया गया। महिला कांस्टेबल अल्पना शर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है, शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, महिला पुलिस हमेशा मौजूद रहती हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थान पर लोगों को जागरूक किया गया ।इसमें महिला कांस्टेबल सरिता यादव,अल्पना शर्मा आदि मौजूद रही।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने तैयार किया वीडियो जिंगल : सोमनाथ

Fri Apr 22 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आजादी के अमृत महोत्सव में जन-जन तक पहुंचेगी श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी। विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आने वाले सिख गुरुओं को लेकर तैयार की बुकलेट। कुरुक्षेत्र 21 अप्रैल: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा […]

You May Like

advertisement