अतरौलिया आज़मगढ़: हजरत इमाम हुसैन के चालिसवें की याद ने निकाला गया चेहल्लुम का मातमी जुलूस

हजरत इमाम हुसैन के चालिसवें की याद ने निकाला गया चेहल्लुम का मातमी जुलूस

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ चेहल्लुम के अवसर पर नगर पंचायत अतरौलिया में चेहल्लुम का मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान हजरत इमाम हसन हुसैन को याद कर लोगों की आंखें नम हो गई। नोहा खानों द्वारा गमगीन माहौल में नौहा पढ़ा गया। और इमाम हसन हुसैन व अन्य शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश की गई। ताजिया तारों ने ताजिया के साथ निर्धारित रूट पर मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने जगह-जगह अपने खेल का प्रदर्शन कर लोगों को खूब लुभाया। लाठी-डंडे के प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। हजरत इमाम हसन हुसैन के चालिसवें की याद में मनाया जाने वाला चेहल्लुम (चालिसवां) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। ताजिया व युवाओं के खेल प्रदर्शन को देखने के लिए दूरदराज से नर नारी उमड़ पड़े। जुलूस के साथ तिरंगा झंडा देश की आन, बान, शान को दर्शाता नजर आया। जुलूस नूरी मस्जिद से निकलकर बरन चौक, राम जानकी मंदिर होते हुए दुर्गा मन्दिर तिराहे पर पहुंचकर अब्दुल कलाम नगर के ताजिए से मिलन कराकर दोनों मुहल्ले के ताजियादार सब्जी मंडी , जायसवाल त्रिमुहानी, नेताजी जगदीश जायसवाल चौक, गोला क्षेत्र, फिर बरन चौक , दुर्गा मन्दिर तिराहा होते हुए थाना परिसर स्थित कर्बला में देर शाम दफना दिया गया। जहां थाना परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। बच्चे व औरतों ने जलेबी तथा अन्य सामानों की जमकर खरीददारी की। इस दौरान थानाध्यक्ष अतरौलिया नदीम अहमद फरीदी व प्रशिक्षु सी.ओ. गौरव शर्मा अपने हमराहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। और जुलूस पर कड़ी निगरानी रखे रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़: अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

Sun Sep 18 , 2022
अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार  बिलरियागंज।आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के दिशा निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक अभियुक्त तारिक पुत्र कद्दूस गांव विन्दवल थाना […]

You May Like

Breaking News

advertisement