अतरौलिया आज़मगढ़: नवागत थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने संभाला अतरौलिया थाने का चार्ज, 11 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, थाना परिसर में दी गई विदाई

नवागत थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने संभाला अतरौलिया थाने का चार्ज, 11 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, थाना परिसर में दी गई विदाई

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिस महकमे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। जिसके लिए अतरौलिया थाने का चार्ज नदीम अहमद फरीदी को सौंपा गया वही थाने पर लंबे समय से तैनात पुलिस कर्मियों का तबादला जनपद के अन्य थानो के अंतर्गत कर दिया गया। जिसमें अतरौलिया थाने से 9 पुलिस कांस्टेबल तथा 2 महिला पुलिस को जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भेजा गया। आज शनिवार को नवागत थाना अध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों का थाना परिसर में माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके कर्तव्य निष्ठा समर्पण और सेवा भाव की सराहना की। इस दौरान विदाई समारोह में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों की आंखों में आंसू आ गए, तत्पश्चात थानाध्यक्ष ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों में म0 कां0 सरिता यादव ,चांदनी मौर्या ,कांस्टेबल अमित जायसवाल ,उमेश सिंह, राजकुमार गुप्ता ,आनंद कुमार, अजीत यादव ,राम आशीष प्रजापति ,रमाकांत गुप्ता, सत्येंद्र कुमार गुप्ता ,सद्दाम हुसैन शामिल है।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरदोई: शराब के नशे में छत से गिरा युवक की मौत                     

Sat Aug 27 , 2022
  नितिन द्विवेदी संवाददाता हरदोई।      हरदोई कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिहार गांव में शुक्रवार शाम शराब के नशे में नाच रहा युवक छत से नीचे गिर गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए वहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक मैं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने उसे […]

You May Like

advertisement