अतरौलिया आज़मगढ़:आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा खंड के संचालक रहे स्वर्गीय सरजू प्रसाद श्रीवास्तव के त्रयोदशाह में पहुंचकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा खंड के संचालक रहे स्वर्गीय सरजू प्रसाद श्रीवास्तव के त्रयोदशाह में पहुंचकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि स्वर्गीय सरजू प्रसाद श्रीवास्तव का जन्म क्षेत्र के शेखपुरा में एक किसान परिवार में हुआ था तथा एक शिक्षक के रूप में इन्होंने पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया में 1973 से 1993 तक अपनी महत्वपूर्ण सेवा दी। सरयू प्रसाद आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा वर्तमान में खंड के संघचालक रहे साथ ही साथ अतरौलिया के कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत भी रहे। लगभग 92 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया। गांधी जी की हत्या के बाद संघ पर प्रतिबंध लगा तब इन्हें जेल भी जाना पड़ा था तथा यह बाल स्वयंसेवक थे ।अयोध्या आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके पास एक संतान वसंत श्रीवास्तव है जो एक विद्यालय के प्रबंधक हैं। सरजू प्रसाद की पत्नी का देहांत 1999 में हो गया था। श्रद्धांजलि देने वालों में लाखन राणा सिंह, डॉक्टर भगत सिंह, डॉ हरि सेवक पांडे, सुनील तिवारी, जितेंद्र सिंह गुड्डू , रमेश सिंह रामू , धीरज मिश्रा, दयानंद शुक्ला, राजकुमार तिवारी, डॉक्टर कमला कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर शरद यादवका मिसुरपुर गांव में किया गया जोरदार स्वागत

Fri Nov 12 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर शरद यादवका मिसुरपुर गांव में किया गया जोरदार स्वागत विकासखंड हसेरन के मिसुरपुर गांव में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य शरद यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया समाजवादी पार्टी […]

You May Like

Breaking News

advertisement